नरियरा: हार्वेस्टर दुर्घटना में युवक की मृत्यु

नगर पंचायत नरियरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी दीपेश कुमार, उम्र 26 वर्ष,पिता कृष्ण कुमार निर्मलकर, की खेत में फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना 28 नवंबर 2025 की है। हादसे के तुरंत बाद गंभीर अवस्था में उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।







