.AD

भारतीय जैन संगठन (BJS) के तत्वाधान में होगा श्री ऋषभ विद्याेदय महाविद्यालय बनाहिल में जनसेवा का भव्य आयोजन

वस्त्र संगम व विद्या दान के साथ बहुआयामी सेवा अभियान 3 मई को

बिलासपुर/अकलतरा। सामाजिक एकता, सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जैन संगठन (BJS) बिलासपुर द्वारा 3 मई 2026 को एक भव्य सामाजिक आयोजन किया जा रहा है। “वस्त्र से सम्मान… विद्या से स्वाभिमान” की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस आयोजन में “वस्त्र संगम एवं विद्या दान” जैसे सराहनीय कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक कपड़े और शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई जाएगी। आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को इस सेवा अभियान से जोड़ना और सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।

बहुआयामी कार्यक्रमों की रहेगी श्रृंखला

कार्यक्रम के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें—

“उत्कृष्टता सम्मान समारोह” के जरिए समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान

“सफरनामा” विमोचन, जिसमें प्रेरणादायक विचारों और अनुभवों को साझा किया जाएगा

निःशुल्क मेडिकल कैंप, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श

रक्तदान शिविर, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके

अकलतरा में होगा आयोजन

यह संपूर्ण कार्यक्रम श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को जागृत करना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है।

समाज से सहभागिता की अपील

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि “आइए… मिलकर संवेदना को सेवा में बदलें”।

यह आयोजन न केवल सेवा और सहयोग का उदाहरण बनेगा, बल्कि समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार भी करेगा।


Related Articles