भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा "आत्म निर्भर भारत" की कार्यशाला संपन्न

जांजगीर - प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत की महत्वाकांक्षी विषय की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला भाजपा महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, सदस्यता अभियान में महती भूमिका निभाने वाले इंजी रवि पांडेय, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला भाजपा मंत्री संतोषी दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सनत पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष हितेश यादव एवं भाजपा मंडल के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला प्रारंभ की गई। मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 में विकसित भारत की कल्पना की है, ये तभी संभव होगा जब हम आत्म निर्भर बनेंगे, हमे ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग करे और अन्य को भी स्वदेशी के उपयोग के लिए प्रेरित करे,पहले के भारत और आज के भारत में यही फर्क है, आज का भारत मजबूत इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों वाला देश है। आज वर्तमान परिवेश में अमेरिका हम पर टैरिफ लगाने की धमकी देता तो हमारे प्रधानमंत्री उनके धमकी की परवाह किए बगैर कहते है ।अपने देश की 140 करोड़ की जनता का विश्वास हमारे पास है, हम आत्मनिर्भर बनकर पूरे विश्व में अपनी मिसाल कायम करेंगे। मुख्य वक्ता ने कहा कि हमारा यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती 25 सितंबर से प्रारंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा जिसमें हमे कई कार्यक्रम करना है। जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े ने भी आत्मनिर्भर के विषय पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत एवं आज की कार्यशाला पर प्रकाश भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री विवेक सिंह एवं संचालन राकेश रूपवानी ने किया । आत्म निर्भर भारत अभियान के लिए मंडल की टीम का भी गठन किया गया जिसमें संयोजक रितेश राठौर, सहसंयोजक राकेश रूपवानी, संजीता माली, प्रदीप सोनी को जिम्मेदारी दी गई । इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री रामेश्वर पटेल, उमा सोनी, रितेश राठौर, दुलोरिन चौरसिया, संजीता माली, प्रतिमा डहारे, रिया यादव, शिव चमन सिंह, प्रदीप सोनी, पुष्पेंद्र निर्मलकर, गुड्डू कहरा, पंकज कहरा, सोनू यादव, सुशील सिंह,सतीश शर्मा, देव गढ़वाल, कार्तिक राम, जीवन कहरा, संतोष श्रीमोर, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, चुन्नी लाल राठौर, अजय कौशिक, कमल राठौर, रोहित कुलदीप, हरि सोनवानी, छत्रपाल विजय, सहित बड़ी संख्या भाजपा मंडल जांजगीर नैला के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..








